ए्ड्रिरन और अंकिता ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Jul 2024 07:44 PM
ए्ड्रिरन और अंकिता ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लंबी कूद के एथलीट जेस्विन ए्ड्रिरन और 5000 मीटर धावक अंकिता ध्यानी ने रविवार को विश्व रैंकिंग कोटे के जरिये पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जिससे भारतीय एथलेटिक्स टीम में सदस्यों की संख्या बढ़कर 30 हो गई. लंबी कूद के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ए्ड्रिरन और अंकिता का नाम विश्व एथलेटिक्स (डब्ल्यूए) द्वारा प्रकाशित नवीनतम सूची में शामिल है. राष्ट्रीय महासंघों ने अंतरराष्ट्रीय संस्था को अपने उन एथलीटों के बारे में सूचित किया जो कट बनाने के बावजूद विभिन्न कारणों से पेरिस में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे.

इसी तरह का उदाहरण भारत के शीर्ष लंबी कूद के एथलीट एम श्रीशंकर का है, जिन्हें 8.27 मीटर के क्वालिफिकेशन मानक से सीधे प्रवेश करने के बावजूद चोट के कारण खेलों से बाहर होना पड़ा. ए्ड्रिरन सूची में 31वें स्थान पर हैं, जबकि 32 खिलाड़ी ओलंपिक में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में भाग लेंगे. अंकिता को 42वें स्थान पर रखा गया जो अंतिम रैंकिंग स्थान है. दो जुलाई को दोनों ही क्वालीफिकेशन ब्रैकेट से बाहर थे.

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दोनों को भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा, ”हां, ये दोनों विश्व रैंकिंग के जरिए सूची में शामिल हुए हैं और उन्हें ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा.” भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने चार जुलाई को 28 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद कहा था कि राष्ट्रीय महासंघ की चयन समिति ने फैसला किया है कि जो भी बाद में पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करेगा, उसे टीम में शामिल किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu