नेटफ्लिक्स सीरीज ‘काला पानी’ में नजर आएंगे आशुतोष गोवारिकर और मोना सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Jul 2023 09:40 PM
नेटफ्लिक्स सीरीज ‘काला पानी’ में नजर आएंगे आशुतोष गोवारिकर और मोना सिंह
ऑडियो सुनें

मुंबई. नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को अपनी नई सीरीज ‘काला पानी’ की घोषणा की जिससे फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह की पृष्ठभूमि पर आधारित सीरीज में जिंदा रहने के लिए कोई व्यक्ति किस हद तक जा सकता है इस बात पर जोर दिया गया है.

सीरीज में आशुतोष के अलावा मोना सिंह, अमेय वाघ, सुकान्त गोयल, आरुषि शर्मा, राधिका मेहरोत्रा, विकास कुमार, चिन्मय मंडलेकर और पूर्णिमा इंद्रजीत जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. ‘सर्कस’, ‘कभी हां कभी ना’ और ‘चमत्कार’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके फिल्मनिर्माता आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर इससे अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. आखिरी बार वह 2016 में मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ में अभिनय करते नजर आए थे.

आशुतोष ने गीत ‘पहला नशा’ से निर्देशन की शुरुआत की और फिर ‘लगान’, ‘स्वदेश’ और ‘जोधा अकबर’ हिट फिल्मों का निर्देशन किया. फिल्म ‘जादूगर’ के बाद नेटफ्लिक्स और ‘पोशम पा पिक्चर्स’ दूसरी बार ‘काला पानी’ के लिए साथ आए हैं. ‘जादूगर’ के निर्देशक समीर सक्सेना इसके सह-निर्देशक हैं.

सक्सेना ने बताया कि सीरीज के किरदार खुद को प्रकृति के प्रकोप से बचाने की कोशिश करते नजर आएंगे. यह मनुष्य और प्रकृति के बीच एक अदृश्य लड़ाई है..कहानी के आगे बढ.ने के साथ ही इसके किरदारों को एहसास होता है कि कैसे किस्मत के न केवल एक-दूसरे से बल्कि पर्यावरण से भी जुड़ी है. नेटफ्लिक्स इंडिया की ‘सीरीज हेड’ तान्या बामी ने कहा, ” नेटफ्लिक्स हमेशा नए विचारों की तलाश में रहता है, जो व्यापक स्तर पर दर्शकों को आर्किषत करे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu