रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया. उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया. बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी. उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की. साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं.
बाबा गुरू घासीदास जी ने दिखाया मानवीय गुणों के विकास का रास्ता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Dec 2024 10:35 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2028 के लिए बदला सिलेबस, 3 विषय हटने के बाद अब इन विषयों से आएंगे सवाल
- 2 BREAKING Glof : Bhutan में फूटा ग्लेशियर लेक, गर्म पानी का कुंड बहा, हाईवे-सड़कें उखड़ीं, बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट, See Video
- 3 आज का मौसम: 9 घंटे के अंदर दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा…
- 4 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी का निधन, अंतिम संस्कार आज, छत्तीसगढ़ दौरा रद्द
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu