बीसीसीआई ने क्यूरेटर और मैदानकर्मियों को एक करोड़ 25 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की

मुंबई. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान पिच तैयार करने वाले क्यूरेटर और मैदानर्किमयों को एक करोड़ 25 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है. पदार्पण कर रहे गुजरात टाइटंस ने रविवार रात खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2022 का खिताब जीता.

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे उन व्यक्तियों के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित करने की खुशी है जिन्होंने टाटा आईपीएल 2022 के दौरान हमें सर्वश्रेष्ठ मुकाबले दिए. गुमनाम नायक: इस सत्र में आईपीएल के छह स्थलों के क्यूरेटर और मैदानकर्मी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ शानदार मुकाबले देखे और मैं कड़ी मेहनत के लिए उनमें से प्रत्येक को धन्यवाद देना चाहता हूं. सीसीआई, वानखेड़े, डीवाई पाटिल और पुणे के एमसीए स्टेडियम के क्यूरेटर और मैदानर्किमयों के लिए 25-25 लाख और ईडन गार्डन्स तथा नरेंद्र मोदी स्टेडियम के लिए 12 लाख 50 हजार.’’ बीसीसीआई पहली बार मैदानर्किमयों को मोटी प्रोत्साहन राशि दे रहा है.

इस लुभावनी टी20 प्रतियोगिता के 70 लीग मुकाबले महाराष्ट्र के चार स्थलों- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के गाहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में हुए. प्ले आफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए. अहमदाबाद और पुणे के अलावा अन्य स्थलों पर 130 से अधिक मैदानर्किमयों ने काम किया.

सूत्रों के अनुसार डीवाई पाटिल स्टेडियम में लगभग 30 मैदानर्किमयों ने काम किया जबकि वानखेड़े स्टेडियम में मैदानर्किमयों की संख्या 17 रही. क्रिकेट क्लब आफ इंडिया (सीसीआई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम में लगभग 50 मैदानर्किमयों ने काम किया. ईडन गार्डन्स के मुख्य क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा कि स्टेडियम में दो प्ले आफ मुकाबलों के दौरान उनके साथ 70 मैदानर्किमयों ने काम किया. मुखर्जी ने पीटीआई से कहा, ‘‘इससे पहले सर्वश्रेष्ठ मैदान का पुरस्कार होता था लेकिन यह अच्छी पहल है. ईडन गार्डन्स की नहीं बल्कि पूरे देश के मैदानर्किमयों को इससे खुशी होगी. इस पहल के लिए हम बीसीसीआई को धन्यवाद देते हैं.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button