राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 11 Aug 2025 02:35 PM
राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद इस परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

उसने बताया कि दोपहर के समय जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल आई जिसमें सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने बताया कि सचिवालय स्थित सीएमओ भवन की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital