सीबीआई ने जापानी नागरिकों से धोखाधड़ी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 29 May 2025 01:30 PM
सीबीआई ने जापानी नागरिकों से धोखाधड़ी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: सीबीआई ने तकनीकी सहायता के बहाने जापानी नागरिकों से धोखाधड़ी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया और दो अवैध कॉल सेंटरों को बंद करा दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आॅपरेशन ‘चक्र वी’ के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद गिरोहों के सदस्यों और उनके ठिकानों की पहचान करने के लिए जापान नेशनल पुलिस एजेंसी और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर काम किया।

सीबीआई ने एक बयान में कहा, ह्लयह अंतरराष्ट्रीय सहयोग अपराधियों की पहचान करने और गिरोह के बारे में पता लगाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ, जिसके परिणामस्वरूप अंतत? भारत में सफल कार्रवाई हुई।ह्व बयान में कहा गया है कि ठिकानों की पहचान हो जाने के बाद सीबीआई की टीमों ने बुधवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 19 स्थानों पर छापे मारे, इस दौरान गिरोह के छह कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और दो अवैध कॉल सेंटर बंद करा दिए गए।

बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दिल्ली के आशु ंिसह, पानीपत के कपिल गाखर, अयोध्या के रोहित मौर्य, शुभम जयसवाल, विवेक राज और वाराणसी के आदर्श कुमार के रूप में हुई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital