केंद्र ने छत्तीसगढ़ को जीएसटी की 4761.30 करोड़ की राशि हस्तांतरित की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 11 Jun 2024 09:07 PM
केंद्र ने छत्तीसगढ़ को जीएसटी की 4761.30 करोड़ की राशि हस्तांतरित की
ऑडियो सुनें

रायपुर. केंद्रीय वित मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को वित्तीय वर्ष 2024-25 की जीएसटी की राशि 4761.30 करोड़ रूपए हस्तांतरित की गई है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘‘एक्स‘‘ पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘‘एक्स‘‘ पर लिखा है कि केंद्रीय वित मंत्रालय से जीएसटी की मिली राशि का उपयोग प्रदेशवासियों के हित और यहां के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu