छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने परिवहन उप निरीक्षकों की चयन सूची की जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Dec 2024 09:31 PM
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने परिवहन उप निरीक्षकों की चयन सूची की जारी
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची आज साक्षात्कार के उपरांत जारी कर दी गई. परिवहन विभाग के लिए लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर 15 अभ्यर्थियों के चयन की मुख्य सूची के साथ ही अनुपूरक सूची भी जारी की है.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग में उप निरीक्षक परिवहन (तकनीकी) के 15 विज्ञाप्ति पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए 45 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया. लोक सेवा आयोग द्वारा आज आयोजित साक्षात्कार में 45 अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी अनर्ह तथा 2 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. 42 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर वर्गवार चयन सूची जारी की गई, जिसमें राकेश कुमार रात्रे, अंशुल त्रिपाठी, शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार जायसवाल, भूपेन्द्र कुमार, हरीश कुमार वर्मा, वीणा साहू, जयशंकर राजवाड़े, प्रियांशु खटकर, खुशबू सोरी, पंकज कुमार खुंटे, गीतेश कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार, वैभव राज सोरी, ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu