मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधायकों के वेतन में वद्धि की घोषणा की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 03:47 PM
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधायकों के वेतन में वद्धि की घोषणा की
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को राज्य के विधायकों के वेतन में 40 हजार रुपये प्रति माह की वृद्धि की घोषणा की। सदन में घोषणा करते हुए बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री के वेतन में कोई संशोधन नहीं किया गया है क्योंकि वह लंबे अरसे से किसी प्रकार का वेतन प्राप्त नहीं कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ”पश्चिम बंगाल विधानसभा के विधायकों का वेतन दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी कम है। इसलिए यह फैसला किया गया है कि उनके वेतन में 40 हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की जाएगी।” बनर्जी ने हालांकि बढ़ोतरी के बाद भत्तों और विभिन्न स्थायी समितियों के सदस्यों के रूप में अतिरिक्त वेतन सहित विधायकों के वास्तविक वेतन का विवरण नहीं दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav