चीन ने की ट्रंप की धमकी की निंदा, कहा- टैरिफ से किसी को लाभ नहीं होता, यह देशों पर दबाव बनाने की कोशिश

बीजिंग: ब्रिक्स देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने की ट्रंप की धमकी की चीन ने निंदा की है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि टैरिफ से किसी को लाभ नहीं होता है। यह बस दूसरे देशों पर दबाव बनाने की कोशिश है।

ब्राजील में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल देशों ने ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों और टैरिफ को लेकर अमेरिका की निंदा की थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका विरोधी नीति का समर्थन करने वाले देशों को 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। इसे लेकर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टैरिफ के इस्तेमाल से किसी को भी लाभ नहीं होता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ने वाले किसी भी देश पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। इस नीति में कोई अपवाद नहीं होगा। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

नौ जुलाई को खत्म हो रही ट्रंप के टैरिफ निलंबन की समयसीमा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ को निलंबित किए जाने की समयसीमा नौ जुलाई को समाप्त हो रही है। इसे लेकर दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ हुई है। पिछले दिनों ट्रंप ने कहा था कि नौ जुलाई के बाद वैश्विक टैरिफ से राहत नहीं मिलेगी। इसके बाद वह अधिकांश देशों पर टैरिफ पर 90 दिवसीय रोक को बढ़ाने की योजना नहीं बना रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 10-12 देशों को नए टैरिफ लगाने की सूचना देने के लिए पत्र साइन कर दिए हैं, जिन्हें सोमवार को भेजा जाएगा।

क्या है इस बार ब्रिक्स सम्मेलन की थीम

गौरतलब है कि इस बार ब्रिक्स सम्मेलन ब्राजील की मेजबानी में हुआ, जिसमें पुराने 5 देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) के अलावा नए सदस्य देशों मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया ने हिस्सा लिया। ब्राजील ने 1 जनवरी 2025 को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली थी। इस बार की थीम रही- समावेशी और टिकाऊ वैश्विक शासन के लिए ग्लोबल साउथ का सहयोग मजबूत करना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button