Covid19: कोरोना के 358 एक्टिव केस मिले, 6 की मौत; देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 21 Dec 2023 01:04 PM
Covid19: कोरोना के 358 एक्टिव केस मिले, 6  की मौत; देश  में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा
ऑडियो सुनें

Covid19: केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 300 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं। साथ ही तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 358 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं, इनमें से 300 अकेले केरल में मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2,341 हो गए हैं। वहीं देश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2669 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई है।

केरल में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 72,059 हो गया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि केरल में कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है और हमारा हेल्थ सिस्टम वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए तैयार है।

बीते 24 घंटे में केरल में 211 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 68,37,414 हो गई है। बीते 24 घंटे में कर्नाटक में दो और पंजाब में एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news