
विपश्यना कोर्स के लिए दिल्ली से बाहर हैं सीएम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। वह बुधवार को 10 दिवसीय विपश्यना के लिए चले गए हैं। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि वह विपश्यना के लिए किस शहर में गए हैं। उन्हें विपश्यना पर मंगलवार को जाना था, लेकिन इंडिया गठबंधन की बैठक के कारण एक दिन के लिए टल गया था।
Delhi CM Arvind Kejriwal responds to the ED summon issued to him in the Liquor policy case, "This ED summon is also illegal like the previous summon issued by the agency. ED should withdraw this summon as it is politically motivated. I have lived my life with honesty and… pic.twitter.com/rkaySNSR06
— ANI (@ANI) December 21, 2023
ईडी के सामने नहीं पेश होंगे केजरीवाल
ईडी ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए सोमवार को उन्हें समन जारी करके बृहस्पतिवार को बुलाया है। बब तक केजरीवाल के वकीलों ने ईडी के नोटिस के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। संभवत: वह बृहस्पतिवार को ईडी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।
सूत्रों के अनुसार वकीलों की राय लेने के बाद ही केजरीवाल ने ईडी के समक्ष पेश होने के बजाय विपश्यना पर जाने का निर्णय लिया है। वकीलों ने इस बार फिर ईडी के समन में कोई खामी निकाली है और उनकी ओर से बृहस्पतिवार को इसका खुलासा करने की संभावना है।
BJP National Spokesperson Dr. @sambitswaraj addresses a press conference at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/uSd0ZNSdeS
— BJP (@BJP4India) December 21, 2023
आम आदमी पार्टी ने ईडी के कदम पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पार्टी के वकील समन का अध्ययन कर रहे हैं और कानूनी रूप से उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा आप नेताओं ने कहा था कि केजरीवाल का विपश्यना पर जाने का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था और यह जानकारी सार्वजनिक थी।
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी इस मामले में समन जारी करके दो नवंबर को तलब किया था, लेकिन वह उस दौरान भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेेश होेने का समय मांगा था, वहींं दो नवंबर को उनके वकीलों ने ईडी के समन को गैर कानूनी करार दे दिया था।



