आठ घुसपैठियों को असम से वापस बांग्लादेश भेजा गया : मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Jul 2025 08:49 PM
आठ घुसपैठियों को असम से वापस बांग्लादेश भेजा गया : मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि कि सीमा के पास पकड़े गए आठ घुसपैठियों को वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है. शर्मा बताया कि असम के हितों की रक्षा करना उनकी सरकार के लिए सर्वोपरि है और अवैध प्रवासियों को राज्य में रहने तथा इसकी पहचान को खतरा पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ”आज सुबह, असम पुलिस ने कछार और श्रीभूमि से पांच बांग्लादेशियों और तीन रोहिंग्याओं को बांग्लादेश वापस भेज दिया.” असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu