फलस्तीन के झंडे वाली टी-शर्ट पहनने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

आईएसआई के साथ संबंध रखने के संदेह में एसटीएफ ने बंगाल में दो लोगों को गिरफ्तार किया

देवरिया/कोलकाता. देवरिया जिले में ताजिया जुलूस के दौरान कथित तौर पर फलस्तीन के झंडे वाली टी-शर्ट पहनने पर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार को बघौचघाट थाना क्षेत्र की है जब जुलूस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस तस्वीर में युवाओं के एक समूह को फलस्तीनी झंडे वाली टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है.

स्थानीय निवासियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इसमें शामिल युवकों को हिरासत में लिया और टी-शर्ट को जब्त कर लिया. पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी बघौचघाट थाना क्षेत्र के हैं.
उन्होंने कहा, ”चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.” पुलिस ने कहा कि चारों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. हालांकि उसने आरोपियों की पहचान जारी नहीं की है. उसने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

आईएसआई के साथ संबंध रखने के संदेह में एसटीएफ ने बंगाल में दो लोगों को गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-र्सिवसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ संबंध रखने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राज्य के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कोलकाता के भवानीपुर के राकेश कुमार गुप्ता तथा पानागढ़ के मुकेश रजक के रूप में हुई है.
अधिकारी ने कहा, ”इन दोनों के पाकिस्तान की आईएसआई के साथ संबंध हैं.” उन्होंने कहा कि वे पड़ोसी देश के कुछ लोगों के संपर्क में थे.

एसटीएफ के अनुसार, दोनों व्यक्ति एक एनजीओ के लिए काम करते थे और मेमारी में किराए के मकान में रह रहे थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया. अधिकारी का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ र्किमयों ने शनिवार को छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया. मुकेश को किराए के मकान से पकड़ा गया, जबकि राकेश को एक र्निसंग होम से गिरफ्तार किया गया, जहां वह इलाज के लिए भर्ती था. अधिकारी ने बताया कि दोनों को यहां एक अदालत में पेश किया गया तथा अदालत ने उन्हें सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button