मौसम पूर्वानुमान से लेकर जलवायु अनुसंधान को आगे बढ़ाने तक में आईएमडी की भूमिका महत्वपूर्ण: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 Jan 2024 07:40 PM
मौसम पूर्वानुमान से लेकर जलवायु अनुसंधान को आगे बढ़ाने तक में आईएमडी की भूमिका महत्वपूर्ण: मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की स्थापना की 150वीं वर्षगांठ पर सोमवार को कहा कि मौसम पूर्वानुमान से लेकर जलवायु अनुसंधान को आगे बढ़ाने तक आईएमडी ने जीवन की सुरक्षा और पर्यावरण की समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वर्ष 1875 में भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की गई थी और देश में सभी मौसम संबंधी कार्यों को एक केंद्रीय प्राधिकरण के तहत लाया गया.

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज अपने राष्ट्र के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की असाधारण सेवा के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं. मौसम पूर्वानुमान से लेकर जलवायु अनुसंधान को आगे बढ़ाने तक, आईएमडी जीवन की सुरक्षा और पर्यावरण की हमारी समझ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है.” भारत मौसम विज्ञान विभाग का मुख्यालय दिल्ली में है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu