राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ की छात्राओं ने की सौजन्य भेंट…

गरियाबंद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रक्षाबंधन के अवसर पर भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के तहत प्रदेश के पांच जिलों से शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने भेंट की। दिल्ली गई टीम का शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय देवभोग की कक्षा 9वीं की छात्रा चेतना सोना ने प्रतिनिधित्व किया। छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और संवाद किया।

चेतना सोना ने कहा कि यह पल मेरे लिए अविस्मरणीय और ऐतिहासिक रहे। राष्ट्रपति ने प्रदेश की बेटियों का हाल जाना। केन्द्रीय मंत्रालय की ओर से दी जा रही शिक्षा में गुणवत्ता को भी जानने की कोशिश की। छात्राओं से बेहतर जवाब सुन राष्ट्रपति ने संतुष्टि जाहिर की।

जिज्ञासु छात्राओं के सवाल के जवाब भी राष्ट्रपति ने सहजता से दिया। भेंट मुलाकात के बाद छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल में शामिल चेतना सोना ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के कलाई में राखी बांधी। राष्ट्रपति से भेंट के बाद हुई चर्चा में चेतना ने बताया कि यह पल मेरे लिए अविस्मरणीय और ऐतिहासिक थे। चेतना ने पहली बार की हवाई यात्रा के अनुभव को भी साझा किया।

संवाद यात्रा के लिए चेतना ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब हो कि जिले के पांच विकासखण्ड में शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त विभिन्न विधाओं में चेतना की सक्रियता व भागीदारी थी, जिसके चलते देवभोग के शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा चेतना का चयन इस संवाद कार्यक्रम के लिए हुआ था। कक्षा 8वीं में चेतना ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर अव्वल थीं। इसके अलावा सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम व खेलकूद में भी सक्रिय रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button