मलेशिया को हराकर भारत महिला हॉकी 5 फाइनल में, 2024 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Aug 2023 08:46 PM
मलेशिया को हराकर भारत महिला हॉकी 5 फाइनल में, 2024 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
ऑडियो सुनें

सालालाह. कप्तान नवजोत कौर की हैट्रिक की बदौलत भारत ने यहां महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मलेशिया को 9-5 से शिकस्त दी और टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के साथ अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई करने में सफल रहा.

नवजोत (सातवें, 10वें और 17वें मिनट) ने हैट्रिक लगायी जबकि मारियाना कुजुर (नौवें, 12वें मिनट) और ज्योति (21वें और 26वें मिनट) ने दो दो गोल दागे. वहीं मोनिक्का दिपी टोप्पो (22वें मिनट) और महिमा चौधरी (14वें मिनट) ने एक एक गोल किये.
मलेशिया के लिए जैती मोहम्मद (चौथे और पांचवें मिनट), डियान नजेरी (10वें और 20वें मिनट) और अजीज जाफिराह (16वें मिनट) में गोल किये.

हॉकी फाइव्स विश्व कप का शुरुआती चरण अगले साल 24 से 27 जनवरी तक मस्कट में खेला जायेगा. भारत ने मैच में तेज शुरुआत की लेकिन मलेशिया ने जैती मोहम्मद के जरिये बढ़त बना ली. एक मिनट बाद इसी खिलाड़ी ने मैदानी गोल से इसे दोगुना कर दिया. भारत ने दो मिनट बाद नवजोत के गोल से अंतर कम किया और फॉर्म में चल रही कुजुर ने फिर भारत को 2-2 से बराबरी दिलायी.
दोनों टीमें लगातार हमले कर रही थीं, मलेशिया ने नाजेरी के जरिये बढ़त बनायी.

भारत ने तुंरत जवाबी हमले किये और तेजी से दो गोल कर स्कोर 4-3 कर दिया. नवजोत और कुजुर ने भारत के लिए गोल किये.
पहले हाफ में एक मिनट का समय बचा था और महिमा चौधरी ने बढ़त 5-3 करने में मदद की. दूसरे हाफ में दोनों टीमें आक्रामक थीं और खतरनाक दिख रही थीं. मलेशिया ने मौके का फायदा उठाकर जाफिराह की बदौलत गोल कर अंतर कम किया.

पर इसके बाद भारत ने नवजोत, ज्योति और टोप्पों के गोल की मदद से 8-5 की बढ़त बना ली थी. चार मिनट बचे थे, ज्योति ने भारत के लिए नौवां गोल कर दियां अब फाइनल में भारत का सामना थाईलैंड और इंडोनेशिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu