हज यात्रा कराने का वादा कर UAE के नागरिकों को ठगने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Oct 2023 07:02 PM
हज यात्रा कराने का वादा कर UAE के नागरिकों को ठगने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

दुबई. हज के वास्ते छह करोड़ रुपये से अधिक रकम अग्रिम भुगतान के रूप में वसूलकर संयुक्त अरब अमीरात के 150 से अधिक नागरिकों को कथित रूप से ठगने के आरोप में 44 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. मीडिया ने खबर दी है.
खलीज टाईम्स ने बुधवार को खबर दी कि शारजाह में बैतुल अतीक ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले शबीन रशीद को इस माह के शुरू में दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया.

खबर में कहा गया है, ” रशीद ने संयुक्त अरब अमीरात के 150 नागरिकों को हज यात्रा कराने का वादा कर उन्हें ठगा. यह वादा कभी पूरा ही नहीं हो पाया.” शुरू में तो रशीद ने यह दावा करते हुए माफी मांगी कि वीजा जारी करने में आखिरी मिनट में बदलाव होने से दिक्कत आयी.

खलीज टाईम्स के मुताबिक, रशीद ने पैसे लौटाने का वादा किया और कहा कि हजयात्रियों के लिए बुक कराये गये कमरों को फिर किराये पर चढ.ाकर उससे मिलने वाली धनराशि उन्हें लौटायी जाएगी. पर, समय बीतता गया लेकिन पैसा वापस नहीं दिया गया. पिछले सालों की ऐसी ही घटनाएं भी सामने आयीं. कई लोगों ने रशीद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी और फिर उसे गिरफ्तार किया गया. दुबई के निवासी साकिब इमाम ने हजयात्रा के लिए पिछले साल 20,000 दिरहम का भुगतान किया था . उसने बताया कि उसे अबतक केवल 5000 दिरहम ही मिले हैं.

शारजाह की एक विधवा महिला ने अपने बेटे साथ हज पर जाने के लिए 130,000 दिरहम का भुगतान किया था. उसने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे बस 13 प्रतिशत राशि ही वापस मिली. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी के खिलाफ कितनी शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं और कितने लोगों का आंशिक रूप से पैसा वापस मिला है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu