निर्वस्त्र बच्चों, महिलाओं की तस्वीरें लेने, वीडियो बनाने के आरोप में भारतीय चिकित्सक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Aug 2024 10:22 PM
निर्वस्त्र बच्चों, महिलाओं की तस्वीरें लेने, वीडियो बनाने के आरोप में भारतीय चिकित्सक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका में कई वर्षों तक बच्चों और महिलाओं की सैकड़ों नग्न तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने के आरोप में 40 वर्षीय एक भारतीय चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. ‘फॉक्स न्यूज’ टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, ओमैर एजाज को आठ अगस्त को गिरफ्तार किया गया. टीवी चैनल के अनुसार, एजाज ने स्नानगृह, कपड़े बदलने की जगह, अस्पताल के कमरों और यहां तक ??कि अपने घर में भी कई जगहों पर छिपाकर कैमरे लगा रखे थे. समाचार चैनल के अनुसार, उसने दो साल तक के छोटे बच्चों की तस्वीरें लीं और वीडियो बनाए.

एजाज की पत्नी को ये आपत्तिजनक सामग्रियां मिलीं जिसके बाद प्राधिकारियों को उसके अपराधों के बारे में पता चला. इससे पहले तक उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था. ओकलैंड काउंटी शेरिफ ने मंगलवार को बताया कि उसने कई महिलाओं के साथ ऐसे समय में कथित तौर पर यौन संबंध भी बनाए, जब वे बेहोश थीं या सो रही थीं. शेरिफ माइक बुचर्ड ने कहा कि मामले की जांच में महीनों लगेंगे.

प्राधिकारियों को संदेह है कि कई और पीड़ित हो सकते हैं क्योंकि जांचकर्ता अमेरिका के मिशिगन राज्य में ओकलैंड काउंटी के शहर रोचेस्टर हिल्स में चिकित्सक के घर पर मिले हजारों वीडियो की समीक्षा कर रहे हैं. एजाज को उसके घर से गिरफ्तार किए जाने के बाद से उससे जुड़े परिसरों की तलाशी के लिए कई वारंट जारी किए गए हैं. बुचर्ड ने बताया कि इस दौरान कंप्यूटर, फोन और 15 बाहरी उपकरण मिले हैं और केवल एक हार्ड ड्राइव में 13,000 वीडियो थे. एजाज 2011 में कार्य वीजा पर भारत से अमेरिका आया था. वह भारत का नागरिक है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu