नौसेना को सौंपा गया स्वदेशी गोताखोरी सहायता पोत ‘निस्तार’, गहरे समुद्र में चलाया जा सकेगा बचाव अभियान

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 09 Jul 2025 04:44 PM
नौसेना को सौंपा गया स्वदेशी गोताखोरी सहायता पोत ‘निस्तार’, गहरे समुद्र में चलाया जा सकेगा बचाव अभियान
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: पहला स्वदेशी रूप से निर्मित गोताखोरी सहायता पोत बुधवार को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। यह पोत गहरे समुद्री में गोताखोरी और बचाव अभियान चला सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया, यह पोत गहरे पानी में बचाव कार्य करने वाली पनडुब्बी (डीएसआरवी) के लिए ‘मदर शिप’ यानी मुख्य जहाज के रूप में भी काम करेगा, ताकि पनडुब्बी में किसी आपातकाल की स्थिति में कर्मियों को बचाने और निकालने में मदद मिल सके।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital