‘स्टार किड्स’ के लिए करो-या-मरो की स्थिति, हमें आगे बढ़ने का मौका मिला: काजोल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 09 Jul 2025 08:42 PM
‘स्टार किड्स’ के लिए करो-या-मरो की स्थिति, हमें आगे बढ़ने का मौका मिला: काजोल
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने कहा कि ‘स्टार किड्स’ को एक कलाकार के रूप में आगे बढ़ने का समय देने के बजाय उन पर जल्द-से-जल्द परिणाम देने का दबाव होता है. बीते ज.माने की अदाकारा तनूजा की बेटी काजोल अपनी पीढ़ी की सर्वाधिक सफल कलाकारों में से हैं. उन्होंने कहा ”हमें आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त समय और मौका दोनों मिले.” उन्होंने कहा ”आपके माता-पिता का जाना-माना चेहरा होना आवश्यक नहीं है. ‘ट्रोल्स’ आपकी आलोचना करेंगे ही. लेकिन जब बात किसी ऐसे व्यक्ति की हो जिसके माता-पिता र्चिचत चेहरा हैं तो शायद हम उनकी बात को ज्यादा ध्यान से सुनते हैं.”

काजोल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमें आगे बढ़ने का मौका मिला, समय मिला और शायद पर्याप्त फिल्में भी मिलीं जिसकी बदौलत हम आगे बढ़ सके और वह बन सके जो हम अब हैं. उन्होंने कहा ”आज ‘स्टार किड्स’ के लिए लगभग करो-या-मरो जैसी स्थिति है और इसके लिए वे पूरी तरह तैयार हैं. हमें उन्हें यह देना ही होगा. लेकिन हम थोड़े और दयालु हो सकते हैं.” 50 वर्षीय अभिनेत्री आगामी फिल्म “सरज.मीन” में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की मां की भूमिका निभाती नज.र आएंगी. इब्राहिम को उनकी पहली फिल्म ”नादानियां” में उनके अभिनय के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा था. काजोल ने कहा कि अभिनेताओं के निरंतर विकास के लिए ”नया करते रहना” महत्वपूर्ण है.

उन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद अभिनय के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में काम कर लंबे समय तक टिकने की चाहत रखने वाले वर्तमान अभिनेताओं की सराहना की. अभिनेत्री ने कहा कि अब लंबे समय तक बने रहने का मतलब कुछ और है. उन्होंने कहा ”यह शायद मेरे मामले की तरह ना हो. लेकिन आज, इन सभी अभिनेताओं की खासियत यह है कि वे अलग-अलग तरह की फ.ल्मिें करते रहेंगे और अभिनय के साथ-साथ कुछ और भी करेंगे. उनके लिए अब सिफ.र् फ.ल्मिें ही मायने नहीं रखतीं. इसलिए उनके मामले में लंबे समय तक बने रहना सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है.” काजोल को आखिरी बार पौराणिक हॉरर फिल्म ‘मां’ में देखा गया था, जिसका निर्देशन ‘छोरी’ फिल्म से प्रसिद्धि पाने वाले विशाल फुरिया ने किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu