कंगना रनौत ने CJP प्रोटेस्ट की वायरल रील्स पर साधा निशाना, Gen Z को बताया ‘घिनौना’

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट खत्म होने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर वहां बने वायरल रील्स और इस्तेमाल की गई भाषा पर नाराजगी जताई।

एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी

कंगना ने लिखा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। Gen Z प्रोटेस्ट के ये रील्स देखने में घिन पैदा करते हैं। जिस तरह ये लोग बात कर रहे हैं और जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, मैंने कभी नहीं देखा कि हर एक फ्रेम इतना अजीब और इतना भद्दा हो सकता है। छी।’

कौन इनकी परवरिश कर रहा है?
उन्होंने आगे उनकी परवरिश पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘इनको जन्म कौन दे रहा है और कौन इनकी परवरिश कर रहा है? भारत खूबसूरत और विविध लोगों का देश है, जो शालीनता और संस्कृति से भरे हुए हैं।’

जेन जी पर हमला जारी रखते हुए कंगना ने कहा, ‘आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और वैसे ही दिखते और व्यवहार करते हैं। इसमें कोई विरोधाभास नहीं है, बस आप दुनिया को अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती दिखा रहे हैं।’

 

डिजिटल ब्रेक लेने की कही बात
अपने पोस्ट के अंत में कंगना ने डिजिटल ब्रेक लेने की बात कही और लिखा, ‘इन रील्स को देखकर मैं परेशान हो गई हूं, अब मुझे थोड़ा ठीक होने के लिए डिजिटल डिटॉक्स चाहिए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button