केरल के मुख्यमंत्री ने आरएसएस से संबंध होने को लेकर कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Sep 2024 10:11 PM
केरल के मुख्यमंत्री ने आरएसएस से संबंध होने को लेकर कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कांग्रेस के इन आरोपों को मंगलवार को खारिज कर दिया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और उसके नेतृत्व वाली राज्य की एलडीएफ सरकार का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ गठजोड़ है. विजयन ने माकपा द्वारा कोवलम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि किसी को भी यह झूठी उम्मीद रखने की जरूरत नहीं है कि आरएसएस के साथ संबंध होने के निराधार आरोप लगाकर एलडीएफ (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) सरकार को बदनाम किया जा सकता है.

मुख्यमंत्री ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब एक वरिष्ठ आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी की आरएसएस नेताओं के साथ बैठक को लेकर कांग्रेस ने उन्हें निशाना बनाया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री को थी.
विजयन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और उनकी सरकारों ने ही विभिन्न अवसरों पर देश और राज्य में आरएसएस को बढ़ने में मदद की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu