खरगे, राहुल का आरोप: जद(यू)-भाजपा ने बिहार को देश की “क्राइम कैपिटल” बना दिया

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में हत्या की हालिया घटनाओं को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इन दोनों दलों के “ठगबंधन” ने प्रदेश को देश की “क्राइम कैपिटल” बना दिया है.

हाल ही में पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के साथ ही बिहार के कुछ अन्य जिलों में भी अपराध की कई घटनाएं हुई हैं.
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बिहार में अवसरवादी डबल इंजन सरकार ने क.ानून व्यवस्था तबाह कर दी है. पिछले 6 माह में 8 कारोबारियों की हत्या, 5 बार पुलिस की पिटाई हुई है. सोमवार को ही अंधविश्वास के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों को मारा गया. मासूम बच्चों तक को नहीं बख़्शा.” उन्होंने आरोप लगाया कि जद (यू) और भाजपा के “ठगबंधन” ने बिहार को देश की “क्राइम कैपिटल” बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है.

खरगे ने दावा किया, “मोदी सरकार के खुद के आंकड़े बताते हैं कि बिहार में ग.रीबी चरम पर है, सामाजिक और आर्थिक न्याय की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है और ठप्प क.ानून व्यवस्था के चलते, निवेश केवल काग.ज.ों तक सीमित रह गया है. ” उन्होंने कहा, “इस बार बिहार ने तय कर लिया है कि अब वो बीमार नहीं रहेगा. बिहार में बदलाव तय है. ‘इंडिया’ गठबंधन इस बदलाव को लाकर रहेगा.” राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर पोस्ट किया, “बना दिया क्राइम कैपिटल, खत्म कर दिया ज्ञान – भाजपा और नीतीश सरकार का बिहार में यही योगदान.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button