आईपीएल: केकेआर ने हमें नहीं हराया, हम हारे, सनराइजर्स के मुख्य कोच लारा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 05 May 2023 12:27 PM
आईपीएल: केकेआर ने हमें नहीं हराया, हम हारे, सनराइजर्स के मुख्य कोच लारा
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में छठी हार के लिये अपने बल्लेबाजों को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें नहीं हराया बल्कि वह खुद हारे। जीत के लिये 172 रन के लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स पांच रन से मुकाबला हार गए।

अब वह दस टीमों में नौवें स्थान पर है जबकि केकेआर आठवें स्थान पर है। लारा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमने पावरप्ले में विकेट गंवाये जिससे उबर ही नहीं सके । हमने हेनरिच क्लासेन को पारी संभालने के लिये कहा । वह छठे नंबर पर उतरता है और उससे पहले पांच बेहतरीन खिलाड़ी हैं । उसके लिये यह कठिन था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजों को मददगार पिच पर ऐसे मैच जीतने का शऊर आना चाहिये लेकिन हम जीत नहीं सके । हमें साझेदारियों पर फोकस करना होगा । आक्रामक होना अच्छी बात है लेकिन मैच जीतने के लिये ठहरकर खेलना भी जरूरी है ।’’ लारा ने केकेआर के स्पिनरों सुनील नारायण और वरूण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ वे शानदार स्पिनर हैं।

हमने देखा है कि टूर्नामेंट में स्पिनरों की भूमिका अहम होती है । नारायण और चक्रवर्ती जैसे स्पिनर विश्व स्तरीय हैं । हम मैच में बने हुए थे लेकिन हमने खुद मैच गंवाया ’’ केकेआर के स्पिनर चक्रवर्ती ने कहा कि सीमारेखा की तरफ लंबे शॉट लगाने के लिये सनराइजर्स के बल्लेबाजों को उकसाने की उनकी रणनीति कामयाब रही। उन्होंने कहा ,‘‘ काफी दबाव तो था लेकिन नितिश मुझसे एक ही बात कर रहा था कि सीमारेखा की तरह खेलने के लिये ललचाओ । हमने वही किया और यह महत्वपूर्ण जीत मिली।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav