लव जिहाद ने अब दिल्ली को भी दहलाया है: शाहबाद डेरी क्षेत्र की घटना पर भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 29 May 2023 09:14 PM
लव जिहाद ने अब दिल्ली को भी दहलाया है: शाहबाद डेरी क्षेत्र की घटना पर भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भाजपा की दिल्ली इकाई ने सोमवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में चाकू से गोदकर की गई एक नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या ‘‘लव जिहाद’’ का मामला है. इसने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) इसे ‘‘साधारण’’ हत्या और कानून व्यवस्था संबंधी मुद्दे के रूप में ‘‘चित्रित करने’’ की कोशिश कर रही है.

पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में होनी चाहिए.
भाजपा के आरोप पर आप की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने इससे पहले ट्विटर पर एक बयान जारी किया.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या कर दी गई. यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर नहीं है. एलजी (उपराज्यपाल) साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए.” सीसीटीवी फुटेज में आरोपी 16 वर्षीय लड़की पर बार-बार चाकू से वार करता और फिर उसे पत्थर से कुचलता दिखाई देता है. आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है.

सचदेवा ने कहा, ‘‘शाहबाद में साहिल सरफराज द्वारा की गई एक ंिहदू लड़की की नृशंस हत्या ने एक बार फिर दिखा दिया है कि लव जिहाद ने अब दिल्ली को भी दहला दिया है.’’ उन्होंने कहा कि आफताब पूनावाला-श्रद्धा वाल्कर मामले ने कुछ महीने पहले दिल्ली को झकझोर दिया था और अब एक बार फिर दिल्लीवासियों के लिए यह “लव जिहाद” से सावधान रहने की चेतावनी है. सचदेवा ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल अल्पसंख्यक समुदाय के वोट की वजह से डरते हैं और इसलिए इसे “लव जिहाद” के बजाय “साधारण” हत्या के रूप में “चित्रित” कर रहे हैं.

उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘‘गिरफ्तार साहिल सरफराज के हाथ पर बंधा लाल कलावा साफ दर्शाता है कि वह सुनियोजित तरीके से काम कर रहे ‘लव जिहाद’ गिरोह का सदस्य है.’’ सचदेवा के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी “लंबे समय से” नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था.

उन्होंने कहा कि यह “दुखद” है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एक ंिहदू लड़की की “क्रूर हत्या” को कानून-व्यवस्था के मुद्दे के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह “लव जिहाद” का मामला है. सचदेवा ने केजरीवाल पर “राजनीतिक तुष्टीकरण” में शामिल होने का आरोप लगाया.

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने हत्या की तुलना श्रद्धा वाल्कर मामले से की. वाल्कर को कथित तौर पर उसके ‘लिव-इन पार्टनर’ ने मार डाला था और उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे. उन्होंने कहा, “यह दर्दनाक हत्या दिल्ली में हुई है. श्रद्धा को अभी तक न्याय नहीं मिला है. न जाने कितनी और श्रद्धाएं इस क्रूरता का शिकार बनेंगी.”

दिल्ली में लड़की की हत्या मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करे पुलिस: राष्ट्रीय महिला आयोग

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में एक किशोरी की निर्मम हत्या के मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने को कहा है. आयोग ने तीन सदस्यीय जांच दल का भी गठन किया है जो पीड़िता के परिवार और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की आगे जांच करेगा. इस दल का नेतृत्व महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडूप करेंगी.

आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस घटना की निंदा करते हुए महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की प्राथमिकी में सभी उचित कानूनी प्रावधान शामिल किए जाएं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu