हरियाणा में बड़ा हादसा: छह लोगों पर गिरी दीवार, एक ही परिवार के तीन की मौत, तीन घायल…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 10 Jul 2025 05:58 PM
हरियाणा में बड़ा हादसा: छह लोगों पर गिरी दीवार, एक ही परिवार के तीन की मौत, तीन घायल…
ऑडियो सुनें

पलवन: हरियाणा के पलवल स्थित गांव सोफ्ता में बुधवार रात एक ही परिवार पर कहर टूट पड़ा। तेज बारिश के बीच पेट्रोल पंप की एक दीवार भरभराकर गिर गई और नीचे दबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को किया गया दिल्ली रेफर

मृतकों में पिता जगदीश के दामाद रवी (30), भतीजा पंकज (18) और बेटा राजबीर (20) शामिल हैं। रवी और पंकज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि राजबीर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में आखिरी सांस ली। आरोप है कि गंभीर रूप से घायल हुए जगदीश के दो बेटे श्रीकांत (18), मनफुल (15) और एक अन्य प्रियांशु (18) को पहले फरीदाबाद के बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बिना ही दिल्ली रेफर कर दिया गया।

नाइट ड्यूटी करने जा रहे थे सभी

जगदीश ने बताया कि ये सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं, जोकि एक पान मसाला कंपनी में नाइट ड्यूटी करते थे। बुधवार रात ये सभी रोज की तरह निकले, लेकिन बारिश की वजह से मुख्य रास्ते में पानी भर गया था। मजबूरी में पहली बार करीब नौ बजे पेट्रोल पंप के पास के रास्ते से निकलने लगे। इसी दौरान पेट्रोल पंप की दीवार अचानक गिर पड़ी। जगदीश ने बताया कि जमीन धंसी और दीवार सीधे बच्चों के ऊपर गिर गई। रवि मेरा दामाद था, पंकज मेरा भतीजा और राजबीर मेरा जवान बेटा। वहीं श्रीकांत और मनफुल मेरे छोटे बेटे हैं।

अस्पताल में पट्टी की गई, न कोई दवा दी

मौके पर मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जगदीश ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। बीके अस्पताल में न तो पट्टी की गई, न कोई दवा दी गई। सीधे रेफर कर दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital