मलयालम धारावाहिकों की आठ महीने की गभर्वती अभिनेत्री की हृदयाघात से मौत

तिरुवनंतपुरम. मलयालम धारावाहिकों की अभिनेत्री और आठ महीने की गभर्वती डॉ. प्रिया की मंगलवार को हृदयाघात से मृत्यु हो गई. फिल्म उद्योग में उनके सहकर्मी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों ने डॉ. प्रिया के बच्चे को बचा लिया है और उसे अभी अति गहन चिकित्सा इकाई में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. उन्होंने बताया कि बच्चे का जन्म समय पूर्व हुआ है.

अभिनेता किशोर सत्या ने सोशल मीडिया पर 36 वर्षीय अभिनेत्री के निधन की दुखद खबर साझा की. उन्होंने बताया कि वह नियमित जांच के लिए गई थीं, तभी उन्हें हृदयाघात हो गया. सत्या के मुताबिक प्रिया को कोई चिकित्सा समस्या नहीं थी.

Related Articles

Back to top button