आठ महीनों से ‘सुलग’ रहा है मणिपुर, प्रधानमंत्री अब तक वहां नहीं गए हैं : ओ’ब्रायन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Jan 2024 06:27 PM
आठ महीनों से ‘सुलग’ रहा है मणिपुर, प्रधानमंत्री अब तक वहां नहीं गए हैं : ओ’ब्रायन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने रविवार को कहा कि मणिपुर आठ महीने से अधिक समय से ‘सुलग रहा’ है लेकिन प्रधानमंत्री अब तक वहां नहीं गए हैं. ब्रायन ने मणिपुर की स्थापना दिवस के मौके पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी की और एक वीडियो भी सोशल मीडिया मंच पर साझा किया जिसमें उन्होंने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया था. टीएमसी के राज्यसभा सदस्य ने कहा, ”21 जनवरी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस है. मणिपुर आठ महीने से अधिक समय से सुलग रहा है. प्रधानमंत्री ने अब तक राज्य का दौरा करने की जहमत नहीं उठाई.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu