उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए लगभग 10,000 सैनिक रूस भेजे हैं : अमेरिका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Oct 2024 10:31 PM
उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए लगभग 10,000 सैनिक रूस भेजे हैं : अमेरिका
ऑडियो सुनें

ब्रसेल्स. उत्तर कोरिया ने अगले कुछ हफ्तों में यूक्रेन में लड़ने के लिए लगभग 10,000 सैनिक रूस भेजे हैं. अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय ‘पेंटागन’ की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी. सिंह ने कहा कि इनमें से कुछ सैनिक लड़ाई के लिए पहले ही यूक्रेन के नजदीक पहुंच चुके हैं.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”हमारी चिंता बढ़ रही है क्योंकि रूस इन सैनिकों का इस्तेमाल युद्ध में या रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के खिलाफ युद्ध अभियानों में सहायता के लिए करना चाहता है.” सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन पहले ही सार्वजनिक रूप से चेतावनी दे चुके हैं कि यदि उत्तर कोरिया के सैनिकों का इस्तेमाल युद्ध के मैदान में किया जाता है, तो उन्हें युद्धरत पक्ष माना जाएगा, जिससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भी सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने कहा है कि उत्तर कोरिया के कुछ सैनिक पहले ही रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में तैनात किए जा चुके हैं, जहां रूस यूक्रेनी सैनिकों को पीछे धकेलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu