
NZ vs PAK Highlights: विश्व कप 2023 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड को 21 रन से हरा दिया है। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 401 रन बनाए थे। बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी 41 ओवर की हो गई और नया लक्ष्य 342 रन का मिला। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके बाद खेल नहीं हो सका और पाक टीम 21 रन से जीत गई।
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लईस नियम के तहत 21 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड की राह मुश्किल हो गई है।



