ओडिशा: हीराकुड बांध से बाढ़ का पानी छोड़ा गया, नदी मार्ग के जिले अलर्ट पर

भुवनेश्वर: ओडिशा के संबलपुर जिले में हीराकुड बांध प्रशासन ने महानदी नदी के मार्ग में पड़ने वाले जिलों को अलर्ट करने के बाद बृहस्पतिवार को इस मौसम में पहली बार बाढ़ का पानी छोड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा मौजूद थीं।

जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता दिलीप कुमार राउत ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे बांध के 67 में से कुल चार गेट खोले गए और 64,000 क्यूसेक पानी नीचे की ओर बह रहा है। राउत ने बताया कि गेट के अलावा, 25,000 क्यूसेक पानी जल विद्युत मार्ग से बह रहा है, जबकि 5,000 क्यूसेक पानी नहर प्रणाली में बह रहा है।

उन्होंने कहा कि आज शाम तक बांध के छह और गेट खोले जा सकते हैं। राउत ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे कटक के पास मुंडली में महानदी में पानी का प्रवाह 2.24 लाख क्यूसेक था। उन्होंने कहा कि हीराकुड बांध से छोड़ा गया पानी जब तक बैराज तक पहुंचेगा, तब तक नदी का जलप्रवाह घटकर लगभग 50,000 क्यूसेक रह जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button