पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा के लिए उमर ने मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुलाई

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 23 Apr 2025 04:38 PM
पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा के लिए उमर ने मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुलाई
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले पर चर्चा के लिए बुधवार शाम मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में हमले से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन गतिविधियों पर पड़ने वाले संभावित असर पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और गर्मी के मौसम में केंद्र-शासित प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ जाती है।

अधिकारियों के मुताबिक, सरकार इस संकट पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुला सकती है।
दक्षिण कश्मीर के पर्यटन केंद्र पहलगाम के पास ‘मिनी स्विटजरलैंड’ कहे जाने वाले घास के एक मैदान में मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक शामिल थे।

यह हमला 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए हमले के बाद कश्मीर में हुआ सबसे भीषण हमला था। पुलवामा हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital