किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई और अभियान के दौरान, सुरक्षा बल आतंकवादियों से संपर्क स्थापित करने में सफल रहे।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ह्लआतंकवादियों का प्रभावी ढंग से सामना किया गया और इस बीच गोलीबारी शुरू हो गई। अब तक एक आतंकवादी ढेर हो चुका है। उन्होंने कहा, ह्लदुर्गम इलाके और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, हमारे बहादुर सैनिकों का अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button