Parliament Session Live: निलंबित सांसद कक्ष में नहीं कर सकेंगे प्रवेश, लोकसभा सचिवालय ने जारी किया सर्कुलर
संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर विपक्ष आक्रमक हो गया है। 13 दिसंबर की घटना को लेकर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसद अड़े हुए हैं। इसी बीच, सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने के आरोप में विपक्षी सांसदों को संसद के शेष शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है। जिसके बाद से ही विपक्षी सांसद आक्रमक हो गए हैं। सत्ता और विपक्ष के बीच तू-तू मैं-मैं के बीच शुक्रवार को शुरू हुई निलंबित करने की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। अब तक 141 विपक्षी सांसदों को संसद के शेष शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है। इसी बीच, लोकसभा सचिवालय ने निलंबित सांसदों को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। संसद परिसर में निलंबित सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा सचिवालय ने एक सर्कुलर जारी किया। यह सर्कुलर निलंबित सांसदों को लेकर जारी किया गया है। जारी सर्कुलर के मुताबिक निलंबित सांसदों के संसद कक्ष में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
Parliament: निलंबित सांसद कक्ष में नहीं कर सकेंगे प्रवेश, लोकसभा सचिवालय ने जारी किया सर्कुलर
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 20 Dec 2023 10:27 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग: मुंबई पुलिस बोली, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी,एक्टर सुरक्षित, आरोपियों की तलाश जारी
- 2 OPINION : बाप बड़ा ना भैया, ट्रम्प के लिए सबसे बड़ा रूपैया…रूस के साथ अमरीका ने डील क्यों की, इसी पर आज का ओपिनियन.
- 3 Navratri : रास गरबा में युवतियों और महिलाओं की ड्रेस वायरल हुई, देखिए विवादों में आई वायरल तस्वीरें
- 4 सहायक संचालक को कलेक्टर का नोटिस, झींगा पालन सहायता योजना में शून्य उपलब्धि का ठीकरा फूटा
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: