पोर्श कार दुर्घटना: खून के नमूने बदलने के मामले में दो और लोग गिरफ्तार

पुणे: पुणे पुलिस ने पोर्श कार दुर्घटना मामले में खून के नमूने बदलने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पोर्श कार दुर्घटना मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढक़र नौ हो गई है।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने मंगलवार सुबह कहा, “कार में किशोर आरोपी के साथ मौजूद दो नाबालिगों के खून के नमूने इन दो व्यक्तियों के खून के नमूनों से बदले गए थे। पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को तड़के कथित तौर पर नशे की हालत में कार चला रहे नाबालिग लड़के ने मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला समेत दो आईटी पेशेवर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई थी।

लड़के का पिता जाना-माना बिल्डर है। लड़के के माता-पिता, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के तत्कालीन प्रमुख डॉ. अजय तावड़े, डॉ. श्रीहरि हल्नोर और ससून अस्पताल के एक कर्मचारी अतुल घाटकांबले को नाबालिग के खून के नमूनों को उसकी मां के नमूनों के साथ बदलने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

खून के नमूने बदलने के लिए पैसों के लेन-देन के वास्ते आरोपी के पिता और डॉक्टरों के बीच बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले दो अन्य आरोपियों-अश्पक मकानदार और अमर गायकवाड़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुणे पुलिस ने हाल ही में मामले में सात आरोपियों के खिलाफ 900 पृष्ठ का आरोपपत्र दायर किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button