उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 10 Nov 2023 04:37 PM
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी…
ऑडियो सुनें

उत्तराखंड: एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह से ही देहरादून में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का उत्तराखंड में आज सात जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। ऊंचाई वाले हिस्सों के साथ ही कई जिलों में बारिश हो रही है। जबकि आसपास के क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में अब ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav