रूस ने यूक्रेन के दो बड़े शहरों पर हवाई हमले किए, चार लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Oct 2024 09:30 PM
रूस ने यूक्रेन के दो बड़े शहरों पर हवाई हमले किए, चार लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

कीव. रूस की ओर से रात को यूक्रेन के दो बड़े शहर कीव और खारकीव पर मिसाइल, ड्रोन और बम से हमले किए गए, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और 15 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि यूक्रेन के उत्तर पूर्व में खारकीव में एक घर को निशाना बनाते हुए रूस की ओर से तड़के करीब तीन बजे किए गए हवाई हमले में चार लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हमले में आसपास के लगभग 20 घरों को भी नुकसान हुआ है.

मेयर इहोर तेरेखोव ने बताया कि इससे कुछ घंटों पहले रूस ने खारकीव शहर के केंद्र में ऐतिहासिक डेरजप्रोम इमारत पर बम गिराया था, जिसमें सात लोग घायल हो गए. ‘पैलेस ऑफ इंडस्ट्री’ कहलाने वाली डेरजप्रोम इमारत यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में आधुनिक वास्तुकला के उदाहरण के तौर पर दर्ज है.

कीव में अधिकारियों ने बताया कि रूस की ओर से किए गए ड्रोन हमले को उन्होंने नाकाम कर दिया लेकिन उनका मलबा गिरने से छह लोग घायल हो गए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की मंगलवार को रेक्जाविक में डेनमार्क, आइसलैंड, फिनलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के नेताओं के साथ एक बैठक में इस नए खतरे के बारे में चर्चा करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu