साध्वी की शिकायत के बाद सेक्स स्कैण्डल का खुलासा, युवक गिरफतार, मोबाइल से 40 से अधिक सेक्स वीडियो जब्त

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 07 Oct 2026 05:18 PM
साध्वी की शिकायत के बाद सेक्स स्कैण्डल का खुलासा, युवक गिरफतार, मोबाइल से 40 से अधिक सेक्स वीडियो जब्त
ऑडियो सुनें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं से दोस्ती करके सेक्स करते हुए वीडियो शूट करने का शौक रखने वाला योगेश गुप्ता नाम का युवक पकड़ाया है। ग्वालियर में महिलाओं से दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाने और कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल से यूपी व एमपी में रहने वाली 40 से अधिक महिलाओं क़े साथ सेक्स की वीडियो रिकवर हुई। इनमे कुछ ऑनलाइन सेक्स भी शामिल है। युवक इन्हें वीडियो चैट क़े दौरान रिकॉर्ड करता था। ग्वालियर पुलिस ने 40 वर्षीय योगेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब मूल रूप से झांसी की रहने वाली एक महिला साध्वी ने सेक्स वीडियो बनाए जाने व ब्लैक मेल करने की शिकायत पुलिस से की। साध्वी का आरोप है कि इस आदमी ने रास्ता रोकर उसका हाथ पकड़ा। उसके बाद उन्होंने पुलिसमें शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस मोबाइल में मिली वीडियो में दिख रही 40 से अधिक महिलाओं पीड़िताओं क़े बयान दर्ज करेंगी ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके। योगेश ने इन महिलाओं को सोशल मीडिया क़े माध्यम से फंसाकऱ उन्हें झांसा देकर होटलों में हवस का शिकार बनाया था।

40 साल का योगेश गुप्ता इंस्टाग्राम पर महिलाओं से दोस्ती करता था। उसने महिलाओं के साथ डेटिंग की, शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी रिकॉर्ड किए। उन्होंने 50 महिलाओं के साथ ऐसा किया। उनमें से ज़्यादातर शादीशुदा थीं।​ फिलहाल उसके पास से 28 महिलाओं के वीडियो बरामद किए गए एक महिला की शिकायत और हिंदूवादी संगठनों द्वारा पकड़े जाने के बाद उसे यूनिवर्सिटी थाना पुलिस के हवाले किया गया, जहाँ उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group