मेक्सिको के शहर कुएर्नवाका में गोलीबारी, दो पुलिसकर्मी सहित नौ लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 21 Nov 2023 12:51 PM
मेक्सिको के शहर कुएर्नवाका में गोलीबारी, दो पुलिसकर्मी सहित नौ लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के कुएर्नवाका शहर में सोमवार को पुलिस और हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुएर्नवाका सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारी लोगों के एक काफिले द्वारा सड़क पर शराब पी रहे लोगों पर गोलीबारी करने और एक व्यक्ति का अपहरण करने की कोशिश करने के बाद शुरू हुई गोलीबारी में दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

इसमें कहा गया है कि अपराधी राइफल, बैलिस्टिक जैकेट और रेडियो से युक्त थे और शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस से भिड़ गए। कुएर्नवाका मेक्सिको सिटी से 50 मील दक्षिण में स्थित है और प्रतिस्पर्धी संगठित अपराध समूहों की ंिहसा का गढ़ रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav