बीएमडब्ल्यू पीजीए में शीर्ष 10 में जगह बनाने की कोशिश करेंगे शुभंकर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Sep 2022 01:50 PM
बीएमडब्ल्यू पीजीए में शीर्ष 10 में जगह बनाने की कोशिश करेंगे शुभंकर
ऑडियो सुनें

वेंटवर्थ: पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन में फॉर्म में वापसी करने वाले भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा यहां बीएमडब्ल्यू पीजीए चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर शीर्ष 10 में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। शुभंकर पिछले साल भी इस प्रतियोगिता में पहले 10 खिलाड़ियों में शामिल रहे थे। उन्होंने अंतिम दो दौर में 68 और 66 का कार्ड खेला था जिससे वह नौवें स्थान पर जगह बनाने में सफल रहे थे।

यह भारतीय खिलाड़ी हालांकि तब रैंंिकग में 68वें स्थान पर रहा था जिससे वह डीपी वर्ल्ड टूर चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाया था।
इस बार शुभंकर डीपी वर्ल्ड टूर रैंंिकग में 34वें स्थान पर चल रहे हैं और अब जबकि कुछ प्रतियोगिताएं शेष बची हैं तब उनकी निगाह रैंंिकग में शीर्ष 20 में जगह बनाने पर टिकी होगी। वेंटवर्थ वह स्थान है जहां उन्हें खेलना पसंद है। वह 2019 में यहां संयुक्त 17वें, 2020 में संयुक्त 48वें और 2021 में नौवें स्थान पर रहे थे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav