एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे राज्य

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 30 Apr 2023 09:30 PM
एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे राज्य
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. देश भर के राज्य अब ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत एक-दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे. इस दौरान राजभवनों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. सरकारी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि इस पहल के तहत एक मई को देश भर के राजभवनों में महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस मनाया जाएगा.

सूत्रों ने कहा कि बीस राज्यों और सभी आठ केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक अपने संबंधित राजभवन और राज निवास में सोमवार को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की पुष्टि की है. सोमवार को लगभग सभी स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती पर 31 अक्टूबर, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल की घोषणा की थी.

तीस राज्यों के राजभवन में मनाए जाएंगे महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस

महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर सोमवार को करीब 30 राज्यों के राजभवन कार्यक्रम आयोजित करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विभिन्न राजभवन संबंधित राज्य में रहने वाले महाराष्ट्र और गुजराती मूल के लोगों की मेजबानी करेंगे. इस दौरान पश्चिमी भारत के इन दोनों राज्यों की संस्कृति की झलक और व्यंजन पेश किए जाएंगे. दोनों राज्यों से जुड़े पारंपरिक परिधान इन कार्यक्रमों की एक विशेषता होगी.

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, असम और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के राजभवन में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सूत्रों ने कहा कि इसी तरह का समारोह अन्य राज्यों के स्थापना दिवस पर भी आयोजित किया जाएगा. सूत्रों ने कहा कि बीस राज्यों और सभी आठ केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक अपने संबंधित राजभवन और राज निवास में सोमवार को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियमित रूप से अपनी ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ पहल के तहत हर राज्य की विरासत और परंपराओं को प्रकट करने पर जोर दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu