सेना, नौसेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं : तमिलनाडु सरकार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Dec 2023 10:31 PM
सेना, नौसेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं : तमिलनाडु सरकार
ऑडियो सुनें

चेन्नई. दक्षिणी तमिलनाडु के बाढग़्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए भारतीय सेना, नौसेना, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया है तथा इन क्षेत्रों में फंसे लोगों तक हेलिकॉप्टर की मदद से भोजन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं.

मुख्य सचिव शिव दास मीणा ने यहां पत्रकारों से कहा कि अब तक 10,082 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और उन्हें 100 से अधिक राहत शिविरों में रखा गया है. इन राहत शिविरों में स्कूल और सार्वजनिक हॉल शामिल हैं. इनमें लोगों के लिए भोजन, दूध, पेयजल एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं.

उन्होंने बताया कि नौकाओं की मदद से सेना और नौसेना, एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीमों के लगभग 168 रक्षा र्किमयों को लोगों के बचाव के लिए तैनात किया गया है, जिसमें 1,110 विशेषज्ञ कर्मी भी शामिल हैं. शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 279 नौकाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है एवं राहत पहल के लिए रामनाथपुरम जिले से 50 और नौकाओं को मंगवाया जा रहा है. नौसेना और तटरक्षक बल , हेलीकॉप्टरों का उपयोग खाद्य उत्पादों, दूध पाउडर और पीने के पानी की आपूर्ति के लिए कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आईएनएस पारुंडु और सुलूर वायु सेना स्टेशन से नौसेना के हेलीकॉप्टरों को बाढ. प्रभावित दक्षिणी क्षेत्रों में भोजन के पैकेट गिराने के लिए तैनात किया गया है. अधिकारी ने बताया कि कई इलाकों में पानी का बहाव तेज है और यहां नावों का प्रयोग नहीं हो सकता इसलिए हम इन क्षेत्रों में लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों पर निर्भर हैं.’ मीणा ने बताया कि बाढ. के कारण संचार स्थापित करने में भी परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि तूत्तुक्कुडि जिले के कई हिस्सों में संचार नेटर्वक बंद हैं तथा वहां पुलिस वायरलेस नेटर्वक के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री स्टालिन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अधिक से अधिक संख्या में हेलीकॉप्टर तैनात करने का आग्रह किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य में आपदा की भयावहता के मद्देनजर केंद्र से अधिक से अधिक संख्या में हेलीकॉप्टर तैनात करने का मंगलवार को आग्रह किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में स्टालिन ने कहा कि फिलहाल वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर, नौसेना और तटरक्षक के दो-दो हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल फंसे हुए लोगों को निकालने और खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, ह्ल आपदा की भयावहता और बड़ी संख्या में बस्तियों के प्रभावित होने के मद्देनज.र, हमें बचाव और राहत सामग्रियों के वितरण के लिए अधिक हेलीकॉप्टर की जरूरत है. इसलिए, मैं अधिक से अधिक संख्या में हेलीकॉप्टर तैनात करने के लिए आपके तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं.ह्व

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu