घर में सो रही किशोरी की गोली मारकर हत्या…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Jul 2022 02:29 PM
घर में सो रही किशोरी की गोली मारकर हत्या…
ऑडियो सुनें

सम्भल: संभल जिले में बुधवार को घर में सो रही 14 साल की एक लड़की की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में तड़के करीब तीन बजे लोकेश कुमार की बेटी (14) की घर में सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार के अन्य सदस्य भी उसके पास आंगन में ही सो रहे थे लिहाजा पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav