तीजा तिहार से पहले महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त आने से महिलाओं के चेहरे पर आई मुस्कान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Sep 2024 06:56 PM
तीजा तिहार से पहले महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त आने से महिलाओं के चेहरे पर आई मुस्कान
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा’ कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई. मंत्री राजवाड़े ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विष्णु देव सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने और किसानों को फसल का सही दाम देकर छत्तीसगढ़ को विकसित बना रही है. साथ ही मंत्री राजवाड़े ने सखी सेंटर, नारी निकेतन, शक्ति सदन, महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन भी किया. सुपोषण रथ राज्य के विभिन्न गांव में भ्रमण कर लोगों को पोषण का संदेश देगा. इस रथ में सुपोषण पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. सुपोषण रथ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित ऑडियो वीडियो संदेशों का प्रसारण किया जाएगा.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पोषण माह के दौरान इस वर्ष एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक पोषण आहार, पोषण भी और पढ़ाई भी, गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदाय हेतु तकनीक का प्रयोग और समग्र पोषण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जन समुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित संदेशों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु 1 सितम्बर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है ताकि एक जन आंदोलन के रूप में सुपोषण की यात्रा में समुदाय की विभिन्न घटक सहभागी हो सके.

मंत्री राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश में 52000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं, 0 से 06 साल तक के बच्चे, किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य पोषण संबंधित सेवाएं प्रदाय की जा रही हैं. सुपोषण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समुदाय, परिवार एवं व्यक्तिगत स्तर से सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन भी बहुत आवश्यक है .

मुख्यमंत्री निवास में माताओं-बहनों के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार आरु साहू सहित अन्य कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति पर माता-बहनों ने जमकर नाच गाकर पोरा तिहार का लुफ्त उठाया. महिलाओं के हाथों में मेहंदी बनाई जा रही थी और वहीं उन्हें लाख की चूड़ियां भी भेंट की गई.

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वनमंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गजेंद्र यादव, इंद्र कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी और महिलाएं मौजूद रहे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu