जम्मू-कश्मीर का विकास जारी रहने से राज्य की समृद्धि न चाहने वालों के इरादे विफल हो जाएंगे: उमर

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 11 Jun 2025 04:08 PM
जम्मू-कश्मीर का विकास जारी रहने से राज्य की समृद्धि न चाहने वालों के इरादे विफल हो जाएंगे: उमर
ऑडियो सुनें

अलीगढ़: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि राज्य में विकास कार्य जारी रहने से प्रदेश की समृद्धि न चाहने वालों के इरादे विफल हो जाएंगे। उन्होंने यहां एक निजी यात्रा के दौरान मीडियार्किमयों से ये बातें कहीं।

अब्दुल्ला ने हाल ही में चेनाब नदी पर रेलवे पुल के उद्घाटन को “ऐतिहासिक घटना” बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि “ऐसी विकासात्मक पहल जारी रहेंगी, जो जम्मू-कश्मीर में शांति व समृद्धि नहीं चाहने वालों के इरादों को विफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पर्यटन उद्योग हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के कारण लगे झटके से जल्द ही उबर पाएगा। इस साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था।

यह अब्दुल्ला की अलीगढ़ यात्रा व्यक्तिगत थी। सूत्रों के अनुसार अब्दुल्ला के एक स्कूली दोस्त का मंगलवार को निधन हो गया था और वह उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने अलीगढ़ पहुंचे थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital