पृथ्वी विज्ञान योजना लागू करने का फैसला ‘परिवर्तनकारी’ है, जीवन और संपत्ति की रक्षा होगी: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Jan 2024 08:43 PM
पृथ्वी विज्ञान योजना लागू करने का फैसला ‘परिवर्तनकारी’ है, जीवन और संपत्ति की रक्षा होगी: मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पृथ्­वी विज्ञान योजना लागू करने का फैसला ‘परिवर्तनकारी’ है और इससे प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी व प्रबंधन में भारत की क्षमता मजबूत होगी तथा जीवन और संपत्ति की रक्षा होगी.

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में 4797 करोड़ रुपये की लागत से पृथ्­वी विज्ञान योजना लागू करने के फैसले को मंजूरी दी गई.
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिवर्तनकारी ‘पृथ्वी विज्ञान (पृथ्वी)’ योजना को मंजूरी दे दी है. यह पहल उन्नत पृथ्वी प्रणाली विज्ञान की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है.” उन्होंने कहा कि इसमें जलवायु अनुसंधान, महासागर सेवाओं, ध्रुवीय विज्ञान, भूकंप विज्ञान सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया है.

उन्होंने कहा, “हमारी प्रतिबद्धता केवल पृथ्वी प्रणाली की समझ को बढ.ाने के लिए नहीं है, बल्कि इस ज्ञान को सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक लाभों के लिए व्यावहारिक बनाने में भी है.” उन्होंने कहा कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी और प्रबंधन में भारत की क्षमताओं को मजबूत करेगी, जिससे जीवन और संपत्ति की रक्षा होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu