यूक्रेन के बिजली ग्रिड पर रूस के हमलों के कारण कीव में अंधेरा छाया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 22 May 2024 12:17 PM
यूक्रेन के बिजली ग्रिड पर रूस के हमलों के कारण कीव में अंधेरा छाया…

ऑडियो सुनें

कीव: यूक्रेन के बिजली ग्रिड पर हाल के सप्ताहों में रूस के लगातार हमलों ने युद्धग्रस्त देश के नेताओं को देशभर में बिजली कटौती करने के लिए मजबूर कर दिया है। रूस मार्च से बिजली ग्रिड पर हवाई हमले कर रहा है जिसके कारण राजधानी कीव तक में अंधेरा छा गया है।

रूस द्वारा अप्रैल में किए हमले में कीव का सबसे बड़ा ताप विद्युत संयंत्र तबाह हो गया था और आठ मई को कई क्षेत्रों में बिजली उत्पादन तथा ट्रांसमिशन सुविधाओं को निशाना बनाते हुए एक बड़ा हमला किया गया था।

विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि कुल मिलाकर यूक्रेन की आधी ऊर्जा प्रणाली नष्ट हो गयी है। ऊर्जा मंत्री हर्मन हालुश्चेंको ने कहा कि बिजली ग्रिड पर हमले रुकने के आसान न दिखने और हमलों के खिलाफ पर्याप्त रक्षा प्रणाली न होने के कारण बिजली कटौती से अभी कोई राहत नहीं मिलेगी।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Nandkishoryadav