X Down: इस तरह से ठप नहीं होती है कोई वेबसाइट, क्या यह एलन मस्क की कोई नई प्लानिंग है?

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 21 Dec 2023 12:30 PM
X Down: इस तरह से ठप नहीं होती है कोई वेबसाइट, क्या यह एलन मस्क की कोई नई प्लानिंग है?
ऑडियो सुनें

एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ठप हो गया है। एक्स पर आज यानी 21 दिसंबर की सुबह से ही यूजर्स कोई भी पोस्ट नहीं देखा पा रहे हैं। यह दिक्कत वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड दोनों यूजर्स को आ रही है। मोबाइल और वेब दोनों यूजर्स को परेशानी हो रही है। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद यह पहला मौका नहीं है जब एक्स ठप पड़ा है। इससे पहले भी कई बार एक्स की सेवाएं ठप हुई हैं लेकिन इस बार कुछ अलग तरीके से एक्स ठप हुआ है।

एक्स के ठप होने में अलग क्या है?
आमतौर पर जब भी कोई वेबसाइट डाउन होती है तो उसकी सभी तरह की सेवाएं ठप होती हैं, लेकिन एक्स के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। यह काफी हैरान करने और चौंकाने वाला है कि यूजर्स एक्स के एप और साइट को ओपन कर पा रहे हैं लेकिन टाइमलाइन नहीं दिख रहा है, जबकि लोग पोस्ट कर पा रहे हैं।

एक्स ओपन करने पर Welcome to X! लिखा हुआ आ रहा है लेकिन इसके बाद किसी भी तरह के पोस्ट नजर नहीं आ रहे हैं। मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों यूजर्स को यह परेशानी हो रही है। फिलहाल किसी यूजर्स के पोस्ट को देखने के लिए उसकी प्रोफाइल पर जाना पड़ रहा है। टाइमलाइन पर कोई भी कंटेंट नहीं दिख रहे हैं।

आउटेज के दौरान ट्रेंड हो रहा
एक्स की सेवाएं ठप हैं लेकिन एक्स पर ही #TwitterDown दिख रहा है लेकिन इस पर क्लिक करने के बाद कोई पोस्ट नहीं दिख रहे हैं यानी यूजर्स एक्स पर पोस्ट कर पा रहे हैं लेकिन पोस्ट देख नहीं पा रहे हैं।

क्या एक्स को पूरी तरह से पेड करने जा रहे एलन मस्क?
एलन मस्क जब से एक्स के मालिक बने हैं तब से उनका पूरा ध्यान कमाई पर है। एक्स से कमाई के वो हर तरीके निकाल रहे हैं जो निकल सकते हैं। एलन मस्क पहले कई बार हिंट्स दे चुके हैं कि वे एक्स को पूरी तरह से पेड करने वाले हैं। आज का आउटेज भी इसी बात की ओर संकेत कर रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि एलन मस्क अब पोस्ट देखने के लिए भी पैसे लेंगे और यह ट्रायल का हिस्सा हो। इससे पहले इसी साल जुलाई, सितंबर और अक्तूबर में भी एक्स की सेवाएं ठप हुई थीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news