VIDEO चीखती-चिल्लाती रही युवती, बेरहमी से पीटते-घसीटते हुए चेंजिंग रूम में ले गया और…दिल्‍ली के मोतीनगर में युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 16 Nov 2026 08:40 AM
VIDEO चीखती-चिल्लाती रही युवती, बेरहमी से पीटते-घसीटते हुए चेंजिंग रूम में ले गया और…दिल्‍ली के मोतीनगर में युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

दिल्ली के मोती नगर में शबनम हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। खौफनाक वारदात
कैमरे में कैद हुई है। आरोपी सूरज गिरफ्तार हो गया है।

दावा है कि इस फुटेज में आरोपी सूरज शबनम के साथ

मारपीट करता दिखाई दे रहा है। उधर, दिल्ली पुलिस के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की मोती नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर शबनम की हत्या के पीछे क्या वजह थी?

CCTV फुटेज में आरोपी सूरज दुकान के अंदर युवती शबनम के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वह शबनम को पीटता है। युवती दर्द से चीखती है और बचने की कोशिश करती है। इसके बाद आरोपी उसे घसीटते हुए चेंजिंग रूम में ले जाता है। जहां कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी जाती है। पूरी वारदात CCTV में कैद होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मोती नगर इलाके में शनिवार शाम एक कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को शक है कि इसके पीछे एकतरफा प्यार या निजी रिश्तों में आई खटास हो सकती है। युवती का नाम शबनम है। वो मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक शोरूम में काम करती थी और पश्चिमी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती थी।

शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी सूरज युवती को पहले से जानता था और कभी उसका दोस्त हुआ करता था। शनिवार शाम जब युवती की शिफ्ट खत्म होने वाली थी, तब आरोपी शोरूम पहुंचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे शोरूम के ट्रायल रूम में ले गया और किसी धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group